{"_id":"61954c5ebb939e3cb517e084","slug":"young-died-in-accodent-rampur-news-mbd4097859169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान पुत्र की मौत हो गई।
बरेली जिले के नवाबगंज निवासी शकील अपने बेटे तस्लीम (25) के साथ बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद से बरेली जा रहा थे। पुलिस के अनुसार बाइक तस्लीम चला रहा था। बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे रास्ते में कोसी पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तस्लीम की मौत हो गई।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर बाइक के पास हेलमेट पड़ा मिला था लेकिन, यह जानकारी नहीं हो सकी कि चालक हेलमेट लगाए हुए था या नहीं।