{"_id":"62bc9ba35d7f926ece3c7c03","slug":"young-died-in-accident-rampur-news-mbd4330292144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमोरा(रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो युवक चोटिल हो गए। घटना बुधवार की सुबह पांच बजे की है। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, हादसे में चोटिल दोनों युवकों का निजी अस्पताल में उपचार कराया है।
बरेली जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ा पीर निवासी महफूज अपने साथी बरेली के थाना किला निवासी शहजाद के साथ कपड़ों की सिलाई करते हैं। दोनों को काम के लिए एक सिलाई मशीन की जरूरत थी। जिस पर वो गाजियाबाद के थाना टीला फारुकनगर असालतपुरा निवासी अपने परिचित गौरव कुमार(24) के पास सिलाई मशीन लेने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने सिलाई मशीन लेकर रोडवेज की बस में रख दी थी और खुद तीनों एक बाइक पर सवार होकर बरेली के लिए जा रहे थे। गौरव कुमार को किसी काम से बरेली आना था, जिस कारण तीनों एक बाइक पर ही सवार होकर बरेली के लिए निकल पड़े। बाइक गौरव कुमार चला रहे थे। इस बीच रास्ते में शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर झुनइया पुल पर बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गौरव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शहजाद और महफूज चोटिल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों चोटिलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। कार्यवाहक शहजादनगर थाना प्रभारी मदनपाल सिंह ने बताया कि बाइक गौरव चला रहा था और उसने हेलमेट लगा रखा था। चोटिल युवक ने पूछताछ मे हादसे का कारण झपकी आना बताया है। हादसे की सूचना परिजनों को दी है।