{"_id":"6287d5d65544164e6e7306ea","slug":"young-died-in-accident-rampur-news-mbd4287102115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवाई रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवाई रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शाहबाद-पटवाई रोड़ पर बृहस्पतिवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरी बाइक सवार युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पातल भिजवाया। बाद में जानकारी होने पर जिला अस्पताल आए परिजन शव को पीएम कराकर घर ले गए।
पटवाई थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी संजीव कुमार (26) किसी काम से शाहबाद गया था। जहां से बृहस्पतिवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहा था। रास्ते में रेवड़ी कलां गांव के पास पटवाई की ओर से आई एक व्यक्ति की बाइक से संजीव कुमार की बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही रेवड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। रेवड़ी कलां चौकी प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। दूसरी बाइक पर सवार चालक का पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त संजीव कुमार हेलमेट लगाए हुए नहीं थे।