{"_id":"61db2a70c2f13b0fd6089601","slug":"young-died-in-accident-rampur-news-mbd415534244","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहजाद नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजकर घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था।
शहजाद नगर थाना क्षेत्र के नानकार गांव निवासी कुलवंत (39) रुद्रपुर में परिवार के साथ रहकर एक कंपनी में मजदूरी करता था। उसका भाई बलवंत दिल्ली में रहकर कपड़ों की सिलाई का काम करता है। इन दिनों दोनों भाई नानकार आए हुए थे। जानकारी के अनुसार रविवार को दोनों सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पेपटपुरा गांव स्थित अपनी बुआ के घर गए थे।
दोनों रविवार शाम को बाइक पर सवार होकर नानकार अपने घर जा रहे थे। रास्ते में शहजाद नगर जीरो प्वाइंट पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों सड़क पर ही गिर गए और लहूलुहान हो गए। इस बीच चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में कुलवंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलवंत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद एक राहागीर ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल बलवंत को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाद में पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में एक की मौत हो गई है, एक घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।