{"_id":"61b648dedc09417923677076","slug":"young-died-in-accident-rampur-news-mbd4124220192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और बाइक भिड़ंत, शादी समारोह में गए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और बाइक भिड़ंत, शादी समारोह में गए युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक (रामपुर)। बिना हेलमेट लगाए शादी समारोह में गए बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पहुंच गई और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना गंज स्थित हाफिज साहब की मजार नई बस्ती सैंजनी नानकार निवासी 23 वर्षीय जमशेद मोहल्ले के रहने वाले मौअज्जम और दानिश के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मिलक कोतवाली क्षेत्र के पीपलसाना गांव आया था। किसी काम से तीनों बाइक से रठौंडा चौराहे पर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक जमेशद चला रहा था, जो हेलमेट भी लगाए हुए नहीं था। वहां ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई।
हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से जमशेद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि, पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। युवक के पिता जावेद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।