{"_id":"6196983104ba660ebd41dec6","slug":"young-died-in-accident-rampur-news-mbd409888210","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की लगन से वापस जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की लगन से वापस जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद(रामपुर)। वापस घर जा रहे एक युवक की बाइक राणा शुगर मिल के सामने अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहागीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई।
बुधवार रात को कस्बे के मोहल्ले एसडीएम कालोनी एक निवासी व्यक्ति के घर संभल के थाना हजरत नगर के मोहल्ला आंबेडकर गेट से कुछ लोग लगन लेकर आए हुए थे। इस लगन में दुल्हन का चचेरा भाई अनिल (34 वर्ष) भी आया था। लगन का कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद अनिल और उसका चाचा मोनू निवासी थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद बाइक पर सवार होकर संभल जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों की बाइक मिल के सामने पड़े हुए गन्नों पर फिसल गई। बाइक फिसलते ही बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में बाइक चला रहे अनिल का सर सड़क में जा लगा। बाइक के पीछे बैठे मोनू ने लगन में आए हुए अन्य परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया, लेकिन सीएचसी आते समय अनिल ने दम तोड़ दिया था। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।