फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young died in accident

ससुराल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
young died in accident
शाहबाद (रामपुर)। सवारी न मिलने पर पैदल ससुराल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव पहाड़पुर निवासी शिशुपाल (35) पटवाई थाना क्षेत्र के नवाबगंज स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। शनिवार को शाम हो जाने के कारण उसको कोई सवारी नहीं मिली थी। इस पर वह पैदल ही ससुराल जाने लगा। पैदल जाते समय रामगंगा पुल के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। शिशुपाल टक्कर लगने से गंभीर घायल होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन

उधर से गुजर रहे नगर के समाजसेवी शप्पू खान ने गंभीर व्यक्ति को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी धर्मेंद्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के माध्यम से नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन, देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। देर शाम तक मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed