फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young died in accident

कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
young died in accident
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के सोहना गांव निवासी रोहित कुमार (24) किसी काम से रामपुर आया था। रविवार दोपहर को रोहित बाइक से घर वापस जा रहा था। इस दौरान मुरादाबाद की ओर से आई एक कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कार में सवार लखनऊ निवासी धीरेंद्र सिंह, गजपाल सिंह और सावित्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित के शव को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि कार में सवार धीरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ पौड़ी गढ़वाल से लखनऊ वापस जा रहे थे। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है, जबकि कार में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। मामले में मृतक के पिता राम किशोर की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed