{"_id":"62bdf90e5dbac909aa4936c6","slug":"youg-taken-poision-in-home-dispute-rampur-news-mbd43314562","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह के चलते युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह के चलते युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। घरेलू कलह के चलते बृहस्पतिवार को युवक ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रामपुर के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान युवक की रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।
मृत युवक विजयपाल (32) शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के मोतीपुरा गांव का निवासी था, उसके पिता झंडू ने बताया कि बुधवार को उसके पुत्र विजयपाल का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इस पर विजयपाल ने अपनी पत्नी को बरेली जिले के सुकटिया गांव स्थित मायके छोड़ आया था। घरेलू कलह से आहत विजयपाल बृहस्पतिवार को घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। परिवार के सदस्य युवक को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टर ने युवक की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल रामपुर के लिए रेफर कर दिया था। पुलिस ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, इसके चलते कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है।