फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   you will get online suggestion in district hospital

जिला अस्पताल में मिलेगा ऑनलाइन परामर्श, तैयारियां शुरु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
you will get online suggestion in district hospital
रामपुर। जिला अस्पताल में चिकित्सकों से अब ऑनलाइन परामर्श लेने की सुविधा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए चिकित्सक की तैनाती के बाद मरीज अपनी समस्या बताकर परामर्श ले सकते हैं। इसके लिए फोन नंबर जारी किए जाएंगे। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि एक माह के अंदर इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से टेलीमेडिसिन व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके तहत ही चिकित्सक मरीज को ऑनलाइन परामर्श देंगे। ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद मरीज को बुखार, खांसी या फिर दूसरी हल्की परेशानी में अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। एक कॉल पर ही जिला अस्पताल में बैठे चिकित्सक समस्या का समाधान बताएंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन परामर्श के लिए नंबर भी जारी किया जाएगा। जिससे मरीज कॉल कर परामर्श ले सकेंगे। इसके तहत तीन चिकित्सकों की अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा। जिससे चिकित्सक ऑनलाइन परामर्श लेने वाले मरीजों को डाटा रख सकेंगे। अभी तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हुई थी। मगर अस्पताल को कंप्यूटराइज्ड करने के लिए व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed