{"_id":"622777afdcb463725919c07b","slug":"yatimkhana-case-counter-objection-filed-in-three-cases-of-sp-mp-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यतीमखाना प्रकरण: सपा सांसद आजम खां के तीन मामलों में प्रति-आपत्ति दाखिल, 22 मार्च को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यतीमखाना प्रकरण: सपा सांसद आजम खां के तीन मामलों में प्रति-आपत्ति दाखिल, 22 मार्च को होगी सुनवाई
Tue, 08 Mar 2022 09:05 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:05 PM IST
सार
सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ता की ओर से तीन मामलों में डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर अभियोजन पक्ष की ओर से दाखिल आपत्ति पर प्रतिआपत्ति दाखिल की गई। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई 22 मार्च को होगी।
विज्ञापन
सपा सांसद आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में प्रतिआपत्ति दाखिल की गई। अब इस मामले की सुनवाई 22 मार्च को होगी। जिसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ता बहस करेंगे। साल 2019 में सपा सांसद आजम खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, रिटायर्ड सीओ आलेहसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
जिसमें आरोप था कि सपा सांसद आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी, बकरी चोरी जैसे आरोप भी रिपोर्ट में शामिल हैं। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल कोर्ट) में चल रही है। जिसमें मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ता की ओर से तीन मामलों में डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर अभियोजन पक्ष की ओर से दाखिल आपत्ति पर प्रतिआपत्ति दाखिल की गई। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई 22 मार्च को होगी।
विज्ञापन