{"_id":"62c58b8eb880ae5d174f0e41","slug":"yateemkhana-case-witness-reached-court-in-case-related-to-samajwadi-party-leader-azam-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yateemkhana Case: सपा नेता आजम खां से जुड़े मामले में कोर्ट पहुंचे गवाह, अधिवक्ता बीमार, अगली तारीख 12 जुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yateemkhana Case: सपा नेता आजम खां से जुड़े मामले में कोर्ट पहुंचे गवाह, अधिवक्ता बीमार, अगली तारीख 12 जुलाई
Wed, 06 Jul 2022 06:48 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 06 Jul 2022 06:48 PM IST
सार
सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब इस मामले में 12 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं, दूसरी ओर डूंगरपुर प्रकरण से जुड़े तीन मामलों में कोर्ट ने सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
Azam Khan
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान गवाह कोर्ट पहुंचे, लेकिन आजम खां के अधिवक्ता की तबियत खराब होने के कारण कोर्ट ने अगली तारीख 12 जुलाई तय की है।
विज्ञापन
साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
इस प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। मंगलवार को यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में तारीख तय थी। जिसमें सुनवाई हुई। इस दौरान गवाह मोहम्मद कमर कोर्ट पहुंच गए, लेकिन आजम खां के अधिवक्ता ने स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देते हुए जिरह करने में असमर्थता व्यक्त की।