फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Worshiping Maa Mahalakshmi and Lord Ganesha and wishing for happy prosperity

मां महालक्ष्मी व भगवान गणेश की आराधना कर मांगी खुश समृद्घि की कामना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Worshiping Maa Mahalakshmi and Lord Ganesha and wishing for happy prosperity
रामपुर में दिवाली का पूजन करते लोग। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। जिलेभर में प्रकाश पर्व दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भगवान गणेश, माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर उनसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। पूजा अर्चना के बाद लोगों ने घरों में दीये तथा मोमबत्ती जलाकर अपने घरों को रोशन किए। शहर में आधी रात तक दिवाली महोत्सव की धूम रही। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

गुरुवार शाम को शहर का नजारा अन्य दिनों की अपेक्षा बदला-बदला नजर आ रहा था। घरों-दुकानों, शोरूम और मॉल की आकर्षक सज्जा से पूरा शहर जगमग रहा। लोगों ने अपने घरों को सजाया-संवारा। कहीं दीप तो कहीं मोमबत्ती के माध्यम से घरों को सजाया। सुबह से ही लोग अपने घर व आंगन को सजाने में तल्लीन नजर आये। घरों को बंदनवार व रंगोलियों से सजा कर आकर्षक बनाया गया।
विज्ञापन

शाम होते ही जैसे-जैसे अमावस की रात प्रवेश करती गई, वैसे-वैसे दीपों का प्रकाश अंधकार को चीरते हुए वातावरण में फैलता गया। शुभ मुहुर्त में श्रद्घालुओं घरों में भव्य रूप से सजे मंदिरों में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, भगवान कुुबेर और मां सरस्वती की मूर्तियां स्थापित कीं। भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और अन्य देवी देवताओं की स्तुति पर पाप हरने की कामना की। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सुख समृद्घि की कामना की। मातारानी और भगवान गणेश को भोग लगाकर आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया। पूजा अर्चना के बाद परिवार संग बच्चों ने पूरी-पकवान का आनंद उठाया। मिठाइयां खुद भी खाई और दोस्तों, रिश्तेदारों व शुभचितकों को खिलाई। सुबह शुरू हुआ बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। हाईटेक हो चुके लोगों ने मैसेज भेज कर दूर-दराज के शहरों व महानगरों में रहने वाले प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजीं।

आधी रात तक लोगों ने जमकर लिया आतिशबाजी का आनंद
दिवाली पूजन के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। शाम होते हुए संपूर्ण वातावरण पटाखों के शोर से गूंज उठा। घरों और प्रतिष्ठानों में दिवाली पूजन करने के बाद लोगों ने आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया। पूजा अर्चना के बाद लोग आतिशबाजी का आनंद उठाने के लिए पार्कों, चौराहों और मैदानों में पहुंच गए थे। कुछ लोग घरों की छतों पर पहुंच गए थे। दिवाली को आतिशबाजी का उमंग देखते ही बना। संपूर्ण वातावरण जहां पटाखों से शोर से गूंज रहा था वहीं पूरा आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से चहक रहा था। वहीं, देर रात तक बाजार में पटाखों की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ लगी रही।

रामपुर में दिवाली पर घर के आगे रंगोली बनाकर दीये जलाती महिला व युवतियां।   संवाद

रामपुर में दिवाली पर घर के आगे रंगोली बनाकर दीये जलाती महिला व युवतियां। संवाद- फोटो : RAMPUR

रामपुर में दिवाली पर घर पर रोशनी के लिए मोम्बत्ती लगाती महिलां।    संवाद

रामपुर में दिवाली पर घर पर रोशनी के लिए मोम्बत्ती लगाती महिलां। संवाद- फोटो : RAMPUR

रामपुर सिविल लाइंस में घर के आगे रोशनी करती महिलाएं।  संवाद

रामपुर सिविल लाइंस में घर के आगे रोशनी करती महिलाएं। संवाद- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed