फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   worship of lord krishna

श्याम भक्तों ने निशान यात्रा निकाल निशान चढ़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
worship of lord krishna
रामपुर। श्री खाटू श्याम भक्तों ने निशान यात्रा निकालकर श्री श्याम मंदिर में निशान चढ़ाया। श्री खाटू श्याम के जयकारों से वातावरण गूूंज उठा।
विज्ञापन

शनिवार को कुतुब मियां का फाटक स्थित श्री साईं मंदिर से नव वर्ष के पहले दिन निशान यात्रा निकाली। दोपहर से ही साईं मंदिर में पूजा अर्चना शुरु हो गई थी। पंडित अरविंद कुमार शर्मा ने विधि-विधान से श्री श्याम बाबा के निशान का पूजन कराया। पूजा अर्चना के बाद निशान यात्रा शुरु हुई। जिसमें हाथ में निशान लिए श्याम प्रेमी बाबा के भजनों पर थिरकते हुए शोभायात्रा की शक्ल में मिस्टनगंज चौराहा, राजद्वारा, गांधी समाधि होते हुए जौहर अली मार्ग पर पहुंची। यहां से श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए स्टार चौराहा, डायमंड सिनेमा होते हुए शाहबाद गेट पर पहुंची। यहां से शौकत अली मार्ग होते हुए आवास विकास कालोनी चौराहा पहुंचे। यहां से राम रहीम ओवर ब्रिज होते हुए ज्वालानगर स्थित श्रीश्याम मंदिर पहुंचे और निशान चढ़ाया। निशान चढ़ाने के बाद देर तक भक्त बाबा के भजनों पर थिरकते रहे। बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। निशान चढ़ाने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान आशीष अग्रवाल, साहिल रस्तोगी, नवीन सक्सेना, रवि रस्तोगी, जयजीत, मानस श्रीवास्तव, वंश अग्रवाल, रचित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed