फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   worship of lord gensh

दिनभर गजानन के जयकारों से गूंजते रहे पूजा पंडाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
worship of lord gensh
रामपुर। बुधवार को दिनभर पूजा पंडाल गजानन के जयकारों से गूंजते रहे। कहीं यज्ञ हुआ तो कहीं गायक कलाकारों से भगवान गणेश के भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। लंबोदर के भजनो पर श्रद्धालु देर तक पूजा जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों में पहुंचना शुरू कर दिया था। मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में लगे पूजा पंडाल में यज्ञ हुआ। यज्ञ में विश्व कल्याण की मंगलकामना को लेकर श्रद्धालुओं ने आहुति दी। यज्ञ पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने कराया। यज्ञ के बाद आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर चले भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम को भजन संध्या हुई। मुरादाबाद से आए गायक कलाकार रोहित और उसके साथ आए कलाकारों में भगवान गणेश के शानदार भजन प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। राधा कृष्ण, शिव विवाह, सुदामा मिलन, गणेश वंदना की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं। देर तक भक्तिभाव में खोकर नृत्य करते रहे। इस दौरान संजय मराठा, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, अषेश अग्रवाल, सूरज मराठा, अन्ना मराठा, संजय मराठा, मामू मराठा, सोमनाथ मराठा, नत्थू मराठा, राजू मराठा, अनूप सक्सेना, सुनील, नंदू किशोर, संतोष मराठा, सुरेश मराठा आदि मौजूद रहे। रस्तोगी महिला समाज की ओर से मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में भी महिलाएं भक्ति भाव में खोकर नृत्य करती रहीं। पुराना गंज स्थित श्री हरिहर मंदिर में गणेश महोत्सव की धूम रही। सुबह को विधि विधान से पूजा अर्चना हुई। शाम को हुई भजन संध्या में गायक कलाकारों में भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु लंबोदर की भक्ति में खोकर नृत्य करने लगे। रजत गुप्ता, तनुज गुप्ता, अंकुर शर्मा, सचिन ठाकुर, अमन गुप्ता, प्रिंस कौशिक, बाबी देवल, आलोक देवल, रोहित रस्तोगी, अश्विनी त्यागी, गौरव गुप्ता, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। चादर वाला बाग स्थित शिव मंदिर में भी गणेश महोत्सव की धूम रही। इस दौरान तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed