फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   worship of lord genesh

घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो.....

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
worship of lord genesh
रामपुर। गणेश चतुर्थी का पर्व शुक्रवार को शहर में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। चतुर्थी से शुरू हुए गणेश महोत्सव को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर पूरे विधि-विधान से जगह-जगह श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित की गईं। रात में भजन संध्या आदि के कार्यक्रम हुए। कुछ लोगों ने घरों में भी गणेश प्रतिमा की स्थापना की। माहौल गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा। सात तक चलने वाले इस महोत्सव के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमा स्थलों पर लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और बेहतर जीवन की मंगल कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार शहर भर में गणेश महोत्सव की धूम शुरू हो गई।कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए जगह-जगह भगवान श्री गणेश की मूर्तियों की स्थापना की गई।मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से श्री गणेश महोत्सव की धूमधाम से शुरुआत हुई। मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने विधि-विधान के साथ पूजन कर श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की। इस दौरान विघ्न विनाशक भगवान लंबोदर के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शाम को भजन संध्या हुई। इसमें भजन कलाकारों ने सर्व प्रथम गणेश स्तुति की। इसके बाद भगवान श्री गणेश के सुंदर-सुंदर भजन सुनाए, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक गणेश भगवान के भजनों पर झूमते रहे। रात में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। अध्यक्ष अन्ना मराठा, राकेश मिश्रा, विनोद रस्तोगी, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, संजय मराठा, सूरज मराठा, दिनकर मराठा, सोमनाथ मराठा, नत्थू मराठा, अनूप सक्सेना,राजू मराठा, अशेष अग्रवाल, सुनील, नंदू किशोर, संतोष मराठा, सुरेश मराठा आदि मौजूद रहे। पुराना गंज स्थित श्री हरिहर मंदिर में भी पंडित संजय शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराकर गणेश प्रतिमा स्थापित कराई। इस दौरान भक्त ढोल पर खूब थिरके। गौरव गुप्ता, आशीष अग्रवाल, रजत गुप्ता, बाबी देवल, आलोक देवल, रोहित रस्तोगी, अश्विनी त्यागी, तनुज गुप्ता, अंकुर शर्मा, सचिन ठाकुर, अमन गुप्ता, प्रिंस कौशिक आदि मौजूद रहे।शिव मंदिर चादर वाला वाग में गणेश महोत्सव का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ। पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने पूजा कराई। बाबा के भक्तों ने भगवान गणेश का मोदक, फल ,मिठाई, पंचामृत से अभिषेक किया। इस दौरान तमाम श्रद्घालु मौजूद रहे।रस्तोगी महिला समाज की ओर से प्रीति और विजय रस्तोगी के आवास पर श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद पूजन हुआ। महिलाएं डांडिया पर देर तक थिरकती रहीं। सारिका, एकता,बबीता, अमिता, वंशिका, शिखा दीप, ज्योति, बाला, पूनम, चंद्रलेखा आदि मौजूद रहे। कैथ वाली मस्जिद मोहल्ला में चंद्र प्रकाश रस्तोगी ने अपने आवास पर परिवार के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित की।सिविल लाइंस स्थित श्री हरि सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल के भैया बहनों व शिक्षकों ने गणेश चतुर्थी समारोह मनाया। मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पा शंकर सरस्वती वंदना की गई। भगवान श्री गणेश जी के चित्र के सम्मुख मनीष पाल आचार्य ने भगवान गणेश के जीवन के बारे में अनेक प्रेरक प्रसंग सुना कर भैया बहनों का मार्गदर्शन किया। आचार्य महेश पाल ने शंकर पार्वती की कथा सुना कर भैया बहनों का मन मोह लिया। वीर सिंह, धर्मपाल सिंह, सुरेश चंद्र, महेश माथुर, गीता मिश्रा, विमलेश सिन्हा,कादंबरी राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed