{"_id":"6ac2b219ec5477c80b08caae","slug":"workers-attendance-continued-to-be-marked-at-vb-jiramji-even-during-the-rain-rampur-news-c-282-1-rmp1027-181716-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बारिश में भी वीबी जीरामजी में लगती रही श्रमिकों की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बारिश में भी वीबी जीरामजी में लगती रही श्रमिकों की हाजिरी
Mon, 05 Oct 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। 26 और 27 सितंबर को हुई भारी बारिश के बीच वीबी जीरामजी में काम के नाम पर हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है। जिले के चार ब्लॉकों शाहबाद, सैदनगर, स्वार और मिलक की 20 ग्राम पंचायतों में इन्हीं दो दिनों की श्रमिकों की हाजिरी दर्ज मिली है।
बारिश के दौरान जब खेत-खलिहान से लेकर रास्तों तक जनजीवन प्रभावित था, तब सरकारी योजना में श्रमिकों के काम करने का दावा किया गया। मामला सामने आने के बाद विभाग में खलबली मच गई है और संबंधित बीडीओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
स्वार की चांदपुरा सीकमपुर, मंडवा हसनपुर और मानपुर उत्तरी ग्राम पंचायतों में भी 26-27 सितंबर की हाजिरी दर्ज हुई है। मानपुर उत्तरी में 188 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि 25 सितंबर की रात से ही बारिश शुरू हो गई थी और 26-27 सितंबर को अत्यधिक बारिश का अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका था। जिले में सामने आए मामलों में शाहबाद की एक, सैदनगर की एक, स्वार की 10 और मिलक की आठ ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
तीनों स्वार पंचायतों में भुगतान की स्थिति शून्य करा दी गई है। विभाग की ओर से ऑनलाइन हाजिरी और कार्यस्थल की जांच कराई जा रही है। सभी संबंधित बीडीओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अधिकारियों के अनुसार सोमवार शाम तक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बारिश के दौरान दर्ज हाजिरी के मुताबिक वास्तव में काम हुआ था या नहीं।
0000
चारों ब्लॉकों में बारिश के दिनों में हाजिरी लगाने का मामला सामने आने पर भुगतान पर रोक लगा दी गई है। जांच कराई जा रही है। साथ ही सभी बीडीओ को नोटिस जारी किया गया है। सोमवार तक जवाब देना होगा। गड़बड़ी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार, डीसी, श्रम एवं रोजगार