फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Workers are the backbone of the party, strengthen the booth in 25 days: BL Verma

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, 25 दिन में मजबूत करें बूथ : बीएल वर्मा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Workers are the backbone of the party, strengthen the booth in 25 days: BL Verma
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, 25 दिन में मजबूत करें बूथ : बीएल वर्मा
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम को लेकर की बैठक
रामपुर। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पार्टी का बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से इस कार्य में जुट जाना चाहिए। क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। कहा कि भाजपा में न परिवारवाद चलता है, न ही जातिवाद। वंशवाद का भी भाजपा में कोई स्थान नहीं है। ऐसे में कभी भी कोई भी कार्यकर्ता आगे बढ़ सकता है। वह रामविहार स्थित भाजपा कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में बोल रहे थे।

बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन और मेहनत से लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी को विजय बनाया है। उसके लिए आप सबको बधाई। पार्टी का बूथ सशक्तिकरण का कार्यक्रम चल रहा है, लेकिन रामपुर में लोकसभा उपचुनाव होने के कारण यह प्रभावित रहा। बचे हुए 25 दिन में हमें अपने बूथों को मजबूत करना है। इसके लिए दायित्व प्रदान किए जा चुके हैं। दायित्वधारी अपने कार्य को गति देते हुए अति शीघ्र बूथ सशक्तिकरण के कार्य को संपादित करें। उन्होंने कहा की पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कब कौन सा कार्यकर्ता अपनी मेहनत और निष्ठा के बल पर पार्टी किस स्थान पर पहुंच जाए, यह कुछ नहीं कहा जा सकता। यहां न परिवारवाद है न वंशवाद है और न ही जातिवाद है। यहां केवल राष्ट्रवाद है। उन्होंने कहा बूत सशक्तिकरण कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के अतिरिक्त विधायक, सांसद भी इस कार्य को गति देंगे। पार्टी नेतृत्व इस पर पूरी दृष्टि रखे हुए हैं। काम में कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्य संपादन में पूरी निष्ठा से काम करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी, एमएलसी सत्यपाल सिंह, पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, मोहन कुमार लोधी, राजीव मांगलिक, अर्चना गंगवार, दीक्षा गंगवार, महेश मौर्य, दिलीप अरोड़ा, अनुज सक्सेना, तरसेम सिंह, राजकुमार चौहान, महेंद्र सैनी, रघुवीर सागर, रवि रोहेला, संजय सिंह, मनीष लोधी, कृष्ण अवतार लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed