फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wood loaded tractor tralies caught

एसडीएम ने छापेमारी के दौरान पकड़ी लकड़ी से लदी ट्रॉलियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
wood loaded tractor tralies caught
शाहबाद। बिना मंडी शुल्क दिए गुजर रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को छापा मार कर एसडीएम ने पकड़ लिया। इसके बाद एसडीएम ने मंडी प्रशासन को बुलाकर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

रविवार देर रात एसडीएम अरुण मणि तिवारी ने टीम के साथ शाहबाद-रामपुर रोड से होकर गुजर रही यूकेलिप्टस की लकड़ी से भरी ट्रॉलियों को पकड़ लिया। एक घंटे में 12 ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ कर किसान धर्म कांटे के प्रांगण में खड़ा कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक और लकड़ी कारोबारियों से मंडी शुल्क की रसीद मांगी गई। लेकिन, कोई भी कारोबारी और ट्रैक्टर चालक रसीद नहीं दिखा पाया। इसके बाद एसडीएम ने मंडी से अमित कुमार सक्सेना को बुला लिया। बिना मंडी शुल्क दिए गुजर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर नाराजगी जाहिर की। एसडीएम ने मंडी प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना मंडी शुल्क दिए रामपुर की ओर नहीं गुजरेगी। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल अभी दो दिन के लिए सभी को चेतावनी दे दी है। मंगलवार से कोई भी ट्रैक्टर ट्रॉली बिना मंडी शुल्क के पकड़ी जाती है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed