{"_id":"6223983a3153ac283566f389","slug":"women-suicide-rampur-news-mbd420721341","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजुरिया थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में फंदे पर झूली विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजुरिया थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में फंदे पर झूली विवाहिता, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजुरिया (रामपुर)। खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के चलते विवाहिता ने फंदे पर लटकर जान दे दी। जिंदगी की आस में परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना महतोष गांव की है। यहां की निवासी रूपचंद की शादी करीब तीन साल पहले बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरगमा निवासी शादी सीमा देवी (21) से हुई थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घरेलू विवाद के कारण सीमा ने कमरे की छत में लगे कुंडे के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सीमा को फंदे पर लटका देथा तो चीखपुकार मच गई। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सीमा के पति और उसकी सास ने आनन-फानन उसको फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना सीमा के मायके वालों को दी तो मायके से भी ससुराल आ गए। खजुरिया थाना प्रभारी विनय कुमार भी सूचना पर अस्पताल पहुंचे और सीमा का शव कब्जे में कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीमा का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और घरेलू कलह के चलते महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल, अभी इस मामले में कोई भी तहरीर उनके पास नहीं आई है। अगर कोई तहरीर आती है तो वह रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करेंगे।