फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women should say franckly

महिलाओं को अपनी बात रखने में नहीं होना चाहिए संकोच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
women should say franckly
रामपुर। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान तृतीय चक्र में छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण विषय पर हुई बेविनार में कहा गया कि महिलाओं को आत्म निर्भर होने के साथ अपनी सुरक्षा करने के लिए जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को हुई बेविनार में मुख्य वक्ता फिटनेस हब की महिला प्रशिक्षक महजबी सुल्ताना ने छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीक बताई। उन्होंने बताया कि छात्राएं पैन, पैंसिल, इत्यादि छोटी- छोटी वस्तुओं को अपनी सुरक्षा में उपयोग कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर भी होना चाहिए और कहीं भी अपनी बात रखने में संकोच नहीं करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि बीएड संकाय प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार ने कहा कि हमें छात्राओं के साथ-साथ छात्रों को भी आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए, जिससे की समाज में समानता आए और सामाजिक शांति स्थापित हो सके। उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि शिक्षा मे विकास के साथ- साथ महिलाओं के प्रति हिंसा के ग्राफ में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि 2009 से 2020 के बीच इस तरह के अपराधों में पांच गुना वृद्धि हुई है। इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन तथा समाज को अति संवेदनशील होने की जरूरत है। साथ ही उन तकनीकों पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, जो गर्भावस्था में लैंगिक पहचान करती हैं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय, अंग्रेजी विभाग की चीफ प्राक्टर डॉ. विनीता सिंह, डॉ. मीनू चौधरी, डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. अमीन उद्दीन अंसारी, डॉ. संतोष यादव समेत छात्राओं ने बेवीनार में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed