फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women raise her voice

महिलाएं सशक्त बनकर उठाएं अधिकारों की आवाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
women raise her voice
रामपुर। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत एमटीसी कंप्यूटर सेंटर में महिलाओं की परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने महिलाओं को सशक्त बनकर आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

परिचर्चा में बोलते हुए महिला एसओ रीना सिंह ने कहा कि महिलाएं आज के दौर में किसी से कम नहीं हैं। महिलाओं को जरुरत है तो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा देने और सुरक्षित माहौल देने के साथ ही उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसके लिए डॉयल 112 के साथ ही वूमेन हेल्पलाइन, डॉयल 181, एंटी रोमियो स्कयॉवड समेत कई अभियानों के तहत महिला पुलिस कर्मी महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को निस्तारित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी मोर्चे पर कमजोर महसूस न करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
विज्ञापन

परिचर्चा में एडवोकेट निशा खान ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही अन्य महिलाओं को जागरूक करने की भी आवश्यकता है। महिलाएं जब सशक्त होंगी तो समाज को भी मजबूती मिलेगी। महिलाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है क्योंकि शिक्षा के उजियाले से हर समस्या और चुनौती के अंधेरे को मिटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ रही हैं। इस मौके पर जुऐला खान, बबिता सैनी, प्रीति सैनी, सुहाना , फरहा नाज, उषा सैनी, अपेक्षा अवस्थी, प्रतीक्षा सिंह, शीरी, फाबेहा खान, रूमा, फरहीन, साइमा, पूजा सिंह, मारिया फातिमा खान अमीना, रितु दिवाकर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed