फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women play vital role in life

आधी आबादी को निभानी होगी पूरी जिम्मेदारी: नीलम रस्तोगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
women play vital role in life
रामपुर। महिलाएं राष्ट्र और समाज निर्माण में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएं। जिससे मजबूत राष्ट्र व समाज का निर्माण हो सके।वीआईपी कालोनी में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत महिलाओं की विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं ने देश व समाज के प्रति महिलाओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की और आह्वान किया कि महिलाएं राष्ट्र व समाज निर्माण में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएं जिससे मजबूत राष्ट्र व समाज का निर्माण हो सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद संबोधित करते हुए नीलम रस्तोगी ने कहा कि महिलाओं को आधी आबादी कहा जाता है और पूरे विश्व में नारी शक्ति का सम्मान किया जाता है। लिहाजा महिलाओं की भी समाज व राष्ट्र के प्रति जो जिम्मेदारी बनती हैं उनका वो पूरी ईमानदारी से निर्वह्न करें। कहा कि महिलाओं पर अत्याचार और शोषण के जो मामले सामने आते हैं वो निंदनीय हैं, महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। पिंकी अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए तमाम योजनाएं और कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं लेकिन, वो तभी सार्थक हैं जब महिलाएं खुद भी अपने अधिकारों के प्रति सजग हों और अपनी ताकत व सामर्थ्य का अहसास हो। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं। हाल ही में पीवी सिंधू को विश्व महिला बैडमिंटन चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला का गौरव प्राप्त हुआ है। खेल के मैदान से लेकर राजनीति, विज्ञान और समाज सेवा समेत सभी क्षेत्रों में महिलाएं बेहतर कर रही हैं। कार्यक्रम में सीमा खंडेलवाल, अंजू अग्रवाल, शिखा रस्तोगी, नीलम राज, कुमकुम जिंदल, अनिका गुप्ता, मीनू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed