फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women make history in gram panchayat chunav

ग्राम पंचायत चुनाव में आधी आबादी ने रचा इतिहास

Sat, 19 Dec 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 19 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
women make history in gram panchayat chunav
जिले की ग्रामीण संसद में अगले पांच साल तक नारी शक्ति का दबदबा रहेगा। हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में 53 फीसदी ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है। ग्राम पंचायत के चुनाव में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है।
विज्ञापन



जिले में कई ग्राम पंचायतों में बिना आरक्षण के भी महिला प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी और जीत दर्ज की। महिला प्रत्याशियों ने पुरुष प्रत्याशियों को सियासत के मैदान में जबरदस्त शिकस्त दी। 684 ग्राम पंचायतों में 366 में प्रधान की कुर्सी पर महिला काबिज हुई हैं। इसलिए इनकी ताकत को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन



हाल ही में ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य के लिए हुए चुनावों की मतगणना की प्रक्रिया पूरी हुई है। रविवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ लेंगे। शपथ लेने वाले ग्राम प्रधानों में आधी आबादी की उपस्थिति 50 फीसदी से अधिक होगी। जिले में 684 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हुए चुनावों में 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन इससे कहीं अधिक महिलाओं ने चुनाव मैदान में ताल ठोंकी। इसके साथ ही अपनी सीट जीतकर ये दिखाया कि सियासत के मैदान में वे पुरुषों से आगे निकलने का जज्बा रखती हैं। इसकी परिणाम ये रहा कि जिले की ग्रामीण संसद में देश की आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं की हिस्सेदारी 50 फीसदी से भी अधिक रही।



सैदनगर ब्लॉक में 83 में से 53 सीटों पर महिला ग्राम प्रधान चुनी गईं हैं, जोकि करीब 63 फीसदी है। स्वार में महिला प्रधानों की भागीदारी करीब 48 फीसदी है। बात संख्या में की जाए तो स्वार में सबसे अधिक 149 ग्राम पंचायतें होने से सबसे अधिक महिला ग्राम प्रधान स्वार क्षेत्र से हीं हैं। स्वार से 73 महिला ग्राम प्रधान चुनी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed