{"_id":"6207f00a433a6865ba63f31a","slug":"women-died-in-accident-swar-news-mbd4187097126","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत , दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत , दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार (रामपुर)। रामपुर-बाजपुर स्टेट हाईवे पर तहसील के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
नगर पंचायत दढ़ियाल के मोहल्ला बाहर वाल निवासी अलीम शनिवार को स्वार क्षेत्र के मीरापुर-मीरगंज स्थित रिश्तेदारी में दवा लेने के लिए आया था। उसके साथ बाइक पर शन्नो (35) पत्नी मोहम्मद उमर और भूरी पत्नी शाकिर भी सवार थीं। बताते हैं कि दोपहर के समय दवा लेने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही तहसील भवन के सामने से गुजरे तभी डंपर ने बाइक में पीछे से टकर मार दी और बाइक को दूर तक खदेड़ता हुआ निकल गया। हादसे में बाइक पर बैठे तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां शन्नो को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अलीम और भूरी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस बीच पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि डंपर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। समाचार भेजे जाने तक दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।