फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women died during treatment

उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
women died during treatment
रामपुर। बिलासपुर में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिस पर मायके वालों ने बिलासपुर कोतवाली में तहरीर देकर महिला को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रुद्रपुर निवासी एक युवक ने बिलासपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन की शादी दस साल पहले कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से की गई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे और मांग पूरी न करने पर उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि एक अप्रैल को वो अपनी बहन की ससुराल गए थे तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई और उसकी बहन को उसके साथ भेजने से इंकार कर दिया। आरोप है कि चार अप्रैल को उनके मामा के लड़के ने फोन कर उसकी बहन की तबीयत खराब होने की बात कही थी। जिसके बाद जब वो मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी बहन जमीन पर पड़ी थी और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। इस दौरान ससुराल वाले घर से गायब थे। इसके बाद उसने महिला को उपचार के लिए रुद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में उसने बिलासपुर पुलिस को मामले की जानकारी देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की हैं। बिलासपुर कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed