फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman jumped with child on a spark from a bike

बाइक से निकली चिंगारी पर बच्चे साथ कूदी महिला घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Woman jumped with child on a spark from a bike
मिलक। हाईवे पर चलती बाइक में चिंगारी निकलने पर विवाहिता अपने बच्चे के साथ कूद गई। हादसे में महिला और मासूम बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। डाक्टरों ने दोनों को नाजुक हालत में रेफर किया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के पिहानी गांव निवासी बाइक सवार महेंद्र अपनी पत्नी रूबी और मासूम बालक के साथ हाईवे से कहीं जा रहे थे। इस बीच हाईवे पर स्थित रामनगर गांव के पास अचानक महेंद्र की बाइक में आग लग गई। जिससे निकली चिंगारी ने बाइक में लटके बैग में आग पकड़ ली। बकौल महेंद्र उसकी पत्नी बालक समेत अचानक बाइक से कूद गई। हादसे में महिला और मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको नगर की सीएचसी पर लाया गया। जहां पर डाक्टर ने प्राथमिक इलाज करके हायर सेंटर रेफर कर दिया। महेंद्र दोनों घायलों को बरेली लेकर चले गए। वहीं, दूसरी ओर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के गले महेंद्र की कहानी नहीं उतर रही है। घटना को संदिग्ध मानते हुए सीएचसी से पुलिस को सूचना भेज दी गई है। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed