{"_id":"6a344cec52896b82b0077290","slug":"woman-distressed-by-dowry-harassment-consumes-poisonous-substance-dies-during-treatment-rampur-news-c-282-1-rmp1004-173645-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, उपचार के दौरान मौत
Fri, 19 Jun 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। दहेज उत्पीड़न और घरेलू प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस क्षेत्र के मडैयान नादरबाग, डायमंड रोड निवासी मनोज सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन कुसुम ने वर्ष 2019 में शहजादनगर थाना क्षेत्र के नसरतनगर निवासी ब्रजेश पाल सिंह से प्रेम विवाह किया था।
आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष इस रिश्ते से नाराज था और दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर कुसुम के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार कई बार समझाने के बावजूद ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला। बाद में कुसुम अपने पति के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में किराये के मकान में रहने लगी, लेकिन वहां भी प्रताड़ना जारी रही। आरोप है कि पति भी परिवार के दबाव में आकर दहेज के लिए उसे परेशान करता था।
मनोज ने बताया कि 15 जून को कुसुम का फोन आया। उसने जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी देते हुए बच्चों का ख्याल रखने को कहा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति ब्रजेश पाल सिंह, जेठ धर्मवीर सिंह, भतीजे आकाश और ननद कपूरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।