फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wlecome of sobhayatra of balaji mahraj

श्रीबालाजी महाराज की शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
wlecome of sobhayatra of balaji mahraj
रामपुर। श्री बाला जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकली 40वीं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। श् रीबालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्रीबालाजी दरबार समिति की ओर मंगलवार को शाम पांच बजे गांधी समाधि से श्रीबालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ समिति अध्यक्ष महंत अभिषेक मिश्रा और उपमहंत आयुष मिश्रा, पैक्सपेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में सबसे आगे श्री बाला जी दरबार का बैनर लिए हुए भक्त चल रहे थे। इसके पीछे श्री गणेश भगवान, श्री हनुमान , मनकू उस्ताद का अखाड़ा, निधिवन मे नृत्य करते हुये राधा कृष्ण भगवान, श्री दुर्गा माता, सरस्वती माता, उड़ते हुए हनुमान जी, शिव परिवार, मां काली का अखाड़ा, मां दुर्गा-महिषासुर संवाद, हनुमान जी लंका जाते हुए, भरत शत्रुघन घोड़े पर, वानर सेना, क्षीण सागर में विष्णु जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। किशोर बैंड व सोनी बैंड बाबा के भजनों पर सभी का मन मोहते रहे। शोभायात्रा में सबसे पीछे श्री बाला जी महाराज का भव्य दरबार एवं श्री राम दरबार पर बाबा के भक्तगण बाबा के नाम की मस्ती में झूमते हुए चल रहे थे। जिधर से शोभा यात्रा निकलती श्रद्घालु पुष्प वर्षा कर ओर आरती उताकर स्वागत करते। भक्तों ने सेन्ट्रल बैंक, मिस्टन गंज, गिरिराज सरन अग्रवाल, अश्वनी सक्सेना, चम्पा कुंवरि, वैश्य समाज, कायस्थ समाज, पटवा समाज एवं अनेक राजनैतिक व सामाजिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा गांधी समाधि से प्रारंभ होकर राजद्वारा, सेन्ट्रल बैंक, मिस्टन गंज, चम्पा कुंवरि, जामा मस्जिद से पुन: मिस्टन गंज अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंचकर समाप्त हो गई। रात्रि में अग्रवाल धर्मशाला मे मनोकामना हवन, भंडारा एवं बाबा का दरबार लगाकर महाआरती हुई। शोभायात्रा में बरेली, मिलक, बिलासपुर, रुद्रपुर, मीरगंज, हापुड़, गाजियाबाद, गजरौला, मेरठ, अमरोहा, गदरपुर, लखनऊ आदि स्थानों से भक्तगण बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed