फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   witness reached in passport issue of abdullah azajm

अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में कोर्ट पहुंचे गवाह, बचाव पक्ष ने दिया स्थगन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
witness reached in passport issue of abdullah azajm
रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के पुत्र व स्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में मंगलवार को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। जिसमें एक स्कूल के प्रधानाचार्य कोर्ट पहुंचे। तो वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र दिया गया। इसके बाद कोर्ट ने मामले में बुधवार 13 अप्रैल को भी सुनवाई जारी रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पासपोर्ट रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें विधायक अब्दुल्ला आजम की जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। मंगलवार को इस मामले में गवाही देने के लिए एक स्कूल के प्रधानाचार्य कोर्ट पहुंचे। लेकिन, बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा मामले में स्थगन प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया जिसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली तारीख बुधवार 13 अप्रैल तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed