फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   witness reached in pancard issue of azajm kha

अब्दुल्ला आजम के दो पेनकार्ड के मामले में आयकर अधिकारी ने दी गवाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
witness reached in pancard issue of azajm kha
रामपुर। स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड के मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आयकर अधिकारी ने गवाही दी। जिसके बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई छह जून को होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में सपा नेता आजम खां के पुत्र व स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र दाखिल करते हुए सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम को आरोपी बनाया। इस मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम दोनों की जमानत मंजूर हो चुकी है। वहीं, इस प्रकरण की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आयकर अधिकारी विजय कुमार कोर्ट पहुंचे और उन्होंने गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा आयकर अधिकारी से जिरह की गई। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। शासकीय अधिवक्ता अरूण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले में छह जून को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed