फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   winnig of loksabha candidate bjp workers happy

घनश्याम सिंह लोधी की जीत पर जिले भर में समर्थक और कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
winnig of loksabha candidate bjp workers  happy
सैफनी/पटवाई/शाहबाद/ धमोरा/टांडा/ मिलक/बिलासपुर/स्वार/ मिलकखानम/रामपुर। रविवार को जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी की जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

इस दौरान सैफनी में बृजेश जोशी, राजा जोशी, प्रवीण कुमार जोशी, जुबैर अशरफ अंसारी, शहजाद रजा, अय्यूब अल्वी, सायम अंसारी, धर्मवीर सागर, सोनू कश्यप आदि मौजूद रहे। वहीं, शाहबाद और पटवाई में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर पंडित मनीष शर्मा, सय्यद तैय्यब मियां, राजीव शर्मा, धर्मपाल सिंह लोधी, गुलाम साबिर , फैसल खान, इरफान सुलेमानी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहबाद क्षेत्र के ही चकरपुर भूड़ में भाजपा कार्यकर्ता राशिद अल्वी ने मिठाई वितरित की। ढकिया क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य मनोज, केपी सिंह, धर्मपाल सिंह, पटवाई में राकेश कुमार गुप्ता ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाई का वितरण किया। इसके साथ ही मडैयान उदयराज गांव में प्रधानपति किशन लाल लोधी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। इस मौके पर अमन शर्मा, मुकेश यादव, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलक में भारतीय किसान संघ ने रामपुर और आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत मिलने पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर हर्ष जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार, राजीव गंगवार, प्रेमबहादुर गंगवार, प्रमोद गुप्ता, महेश पाण्डेय, आदित्य शर्मा, लक्ष्मण गंगवार आदि मौजूद रहे। वहीं, टांडा नगर में भाजपाइयों ने ढोल नगाड़े बजाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। दढ़ियाल कस्बे में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। रामपुर में अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिठाई बांटकर एवं ढोल नगाड़ों पर डांस कर जश्न मनाया। इस मौके पर गौरव अग्रवाल, देवेश गुप्ता, प्रभात अग्रवाल , पारुल अग्रवाल ,बीना अग्रवाल, शिवराज शरण अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, अमन गर्ग, कोमल मित्तल, राधिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी छोड़कर, ढोल नगाड़ा बजाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी, राजीव शर्मा, संजय गुप्ता, सलविंदर विराट, महफूज हुसैन, अंकित सक्सेना, अकबर अली और अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
उधर, बिलासपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के कैंप कार्यालय पर तमाम कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के बेटे गुरकीरत सिंह औलख आदि के साथ मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। इस मौके चित्रक मित्तल, रवि यादव, हरजिंदर सिंह, चौधरी लोकेंद्र सिंह, चेतन पारुथी, परमजीत कौर भोला, दलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, अमन शर्मा मन्नू, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।
स्वार में भाजपा समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत सैनी के व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर मिष्ठान का वितरण कर खुशी मनाई गई। यहां पूर्व नगराध्यक्ष डा. कृष्ण लाल चंद्रा, दीपक कुमार नागर, पंकज जोशी, नौबत सिंह सैनी आदि मौजूद रहे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तहसील अध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व में नगर के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने भारतीय जनता पार्टी के उप चुनाव में घनश्याम लोधी की जीत पर लड्डू बांटकर जीत की खुशी का इजहार किया। इस अवसर राकेश चंद्रा, नफीस कादरी, साजिद पाशा, शिव औतार सक्सेना मन्नू, अजेंद्र राठौर, गुड्डू भाई, फैज खान, इमरान वारसी, हाशिम शान, अहमद, नरेश, जुनैद, शब्बू और इरफान आदि मौजूद रहे। उधर, मधुपुरा के ग्राम प्रधान डॉ. प्रेमपाल के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान का वितरण किया। यहां मंडल महामंत्री देवेन्द्र, अमित सक्सेना, शिशुपाल, महेन्द्र मौर्या, सुनील, नरायण सिंह सैनी, रविपाल सिंह और आदित्य, ठाकुर सिंह आदि मौजूद रहे।

मिलकखानम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमपाल के आवास परिसर में लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत को सर्व समाज की जीत बताया। इस मौके पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर सुंदर लाल, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, भीकम और अलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed