{"_id":"61f6d17c07014a4edb217e69","slug":"wheather-will-change-today-rampur-news-mbd4174760185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को बादल तो मंगलवार को धूप के आसार, मौसम साफ होने से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को बादल तो मंगलवार को धूप के आसार, मौसम साफ होने से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/टांडा। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। रविवार को दिनभर धूप निकलने से बाजार में रौनक लौट आई। लोगों ने दिनभर खिली धूप का आनंद लिया।
शनिवार को दोपहर बाद धूप निकल आई थी। लेकिन, शाम होते ही शीतलहर के साथ गलन से हुई ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया था। इसके बाद वातावरण में घना कोहरा छा गया। रातभर कोहरा छाए रहने के बाद रविवार की सुबह भी कोहरे ने दो पहिया और चौपहिया वाहन चालकों को परेशान कर दिया। सुबह करीब नौ बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकल आई। धूप निकलने से सर्दी का प्रकोप झेल रहे लोगों ने गुनगुनाती धूम का आनंद उठाया। दिनभर धूप निकलने से बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। लोगों ने बाजारों में खरीददारी की। शाम को सूरज छिपने के बाद फिर से गलन और शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई है। जिससे एक बार फिर सर्दी बढ़ने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को धूप निकलने की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि, मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
टांडा में पिछले दो दिनों से खिल रही चटक धूप का असर बाजारों में दिखाई देने लगा है। बेजार पड़े बाजारों में अब फिर से रौनक लौटने लगी है। जिससे दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी साफ झलक रही है। बाजार में लोग जरूरत का सामान आदि खरीदने के लिए जुट रहे है। सुबह के समय गलन भरी ठंड का अहसास भले ही होता हो, लेकिन सूर्यदेव के तीखे तेवर कुछ ही देर में अलाव व गर्म कपड़ों से मुक्ति दिला देते हैं। दो दिनों से मौसम साफ होने से अब लोग अपने जरूरी कार्यों को निपटाने में जुट गए हैं। बाजार गुलजार होने लगे हैं। रविवार को बाजारों में लोगों की भीड़ होने से रौनक दिखी। वहीं, बच्चे और युवा भी मैदान में व्यायाम और खेलने पहुंच गए।