फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wheather change,light rain

बूंदबांदी के बाद बदला मौसम का मिजाज, आज भी बूंदाबांदी के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
wheather change,light rain
रामपुर। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और धुंध रही। इस बीच रुक-रुक कर बारिश भी होती रही। जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। वहीं मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार और इसके बाद शनिवार से सोमवार तक भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। कभी घना कोहरा तो कभी साफ मौसम के कारण ठंड का असर भी बदल रहा है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और धुंध भी छाई रही। इस बीच दोपहर के आसपास से बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर होती रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं तो वहीं शनिवार से सोमवार तक बारिश के आसार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तो मंगलवार और बुधवार को 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है जबकि बृहस्पतिवार 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed