फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Weather Update: Heat increases crowd in hospitals...patients worried, temperature in Rampur reaches 42 degrees

Weather Update: गर्मी ने बढ़ाई अस्पतालों में भीड़..मरीज परेशान, रामपुर का तापमान पहुंच गया 42 डिग्री

Sun, 05 May 2024 03:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 03:36 PM IST
सार

रामपुर में गर्मी का सितम लगातार कहर ढा रहा है। जिले का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। गर्मी और लू की वजह से लोगों को उल्टी दस्त जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। इससे अस्पतालों में अचानक मरीजों की भीड़ लगने लगी है। 

विज्ञापन
Weather Update: Heat increases crowd in hospitals...patients worried, temperature in Rampur reaches 42 degrees
रामपुर में गर्मी से बचने की कोशिश करती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

गर्मी के प्रकोप के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को ज्यादा परेशानी है। एक-एक डॉक्टर को 150-200 मरीजों को देखना पड़ रहा है। सुबह करीब 10 बजे से पर्चा काउंटर पर मरीजों की कतारें लगी थीं।

विज्ञापन


सुबह से ही उल्टी, दस्त और बदन दर्द के मरीज पहुंच चुके थे। पर्चा बनवाने के बाद मरीजों को डॉक्टरों को दिखाने में जद्दोजहद करनी पड़ रही थी। डॉक्टरों के कमरे के बाहर लंबी कतार थी। डॉक्टरों ने मरीजों को देखकर दवा दी। इसके साथ ही काला पीलिया की दवा लेने वालों की कतारें भी लगी रहीं।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने बताया कि गर्मी और लू की वजह से लोगों को उल्टी दस्त जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। अस्पताल में पूरे इंतजाम हैं। जिला अस्पताल में मौजूदा समय चिकित्सकों की काफी कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के इंतजार में धूप में तप रहे मुसाफिर

रोडवेज बस अड्डे पर बसों की कमी के चलते मुसाफिरों को घंटों धूप में इंतजार करना पड़ रहा है। 20 बसें चुनाव में जाने के चलते डिपो के पास कमी है। ऐसे में अन्य डिपो की बसों के लिए यात्रियां को बस अड्डे के बाहर खड़े रहना पड़ता है, क्योंकि अधिकतर बसें बस अड्डे के अंदर आती ही नहीं हैं।


धूप में घंटों इंतजार के बाद जब बस आती है तो सीटों के लिए मारामारी हो रही है। लोकसभा चुनाव में कई जगह पर अभी मतदान कराया जाना है। जिसके चलते डिपो की 20 बसें चुनाव कराने के चली गई हैं। दिल्ली और आगरा जैसे लंबे रूटों पर तो बसें मिल पा रही हैं, लेकिन बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ की सवारियों को परेशानी हो रही है।


सुबह से बस अड्डे के बाहर मुसाफिर पसीना बहाने को मजबूर हैं। अब मुसाफिरों का दूसरे जिलों की आने वाली बसों का सहारा रह गया है। एआरएम दीपचंद्र जैन ने बताया कि चुनाव से अभी गाड़ियां नहीं आई हैं। फिर भी मुसाफिरों को परेशानी नहीं होने दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed