फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   weak police network

कमजोर नेटवर्क बना पुलिस की नाकामी का कारण

Thu, 18 Aug 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 18 Aug 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
weak police network
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
 मुंबई से भागे अंडरवर्ल्ड के बदमाशों को पकडने के लिए मैसेज   पास होने और फोटो भेजे जाने के बाद भी यूपी पुलिस गच्चा खा गई। साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस का नेटवर्क कमजोर हो गया है। इसी के कारण पुलिस को मात खानी पड़ रही है।
विज्ञापन


मुखबिर के सहारे नेटवर्क बनाने वाली पुलिस के कुछ कर्मी खुद शातिरों के मुखबिर नजर आ रहे हैं। पशु तस्करों के मामले में भी पुलिस की दबिश से पहले ही तस्करों तक सूचना पहुंच जाती है और वो फरार हो जाते हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार की शाम मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने एसपी को अंडरवर्ल्ड के दो बदमाशों के भागने की सूचना दी थी। एसपी ने नेटवर्क फैलाया। सघन चेकिंग कराई और अंडरवर्ल्ड के बदमाश रामपुर आने से पहले ही रोडवेज बस से मुरादाबाद में उतर गए और उत्तराखंड की ओर फरार हो गए। पुलिस हाथ मलते रह गई। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के भीतर पनप रहे किसी भेदिए ने अंडरवर्ल्ड के बदमाशों तक सूचना भेज दी गई होगी और वह रामपुर आने से पहले ही मुरादाबाद में उतर भागे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिस्टम के भीतर के भेदिए पुलिस के लिए घातक बन रहे हैं। क्योंकि जो पुलिस पहले रुपये देकर मुखबिरों को पालती थी, वही काम अब अपराध जगत से जुड़े लोग पुलिस में अपने भेदिये पैदा करने के लिए कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी पशु तस्करों के यहां दबिश की गोपनीय योजना बनाते हैं, तो पहले ही तस्करों तक पहुंच जाती है और वे फरार हो जाते हैं। 


रामपुर पुलिस में ऐसे भेदियों की संख्या कम नहीं है। पुलिस पर जितने भी हमले हुए हैं, उनमें पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। यही सबसे बड़ा कारण है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed