{"_id":"577813bd4f1c1b615679cbf2","slug":"water-lavel-of-kosi-river-incraese","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट
अमर उजाला /ब्यूरो रामपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
स्वार में कोसी नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर।
विज्ञापन
उत्तराखंड के रामनगर बैराज से छोड़े गए 15 हजार क्यूसेक पानी से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस पर तहसील प्रशासन ने बंदरपुरा बांध का निरीक्षण कर बाढ़ चौकी प्रभारियों को अलर्ट कर दिया है। दूसरी ओर, नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों और ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचनी शुरू हो गई हैं।
मैदानी एवं पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश और रामनगर बैराज से छोड़े गए 15 हजार क्यूसेक पानी से कोसी नदी के जलस्तर में डेढ़ से दो फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने की सूचना पर प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए बाढ़ चौकियों पर राजस्व कर्मियों से चौकस रहने को कहा है।
नदी की तेज धार ने बंदरपुरा गांव पर बने बांध के कई स्परोें को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बंदरपुरा बांध पर पहुंच कोसी में छोड़े गए पानी का जायजा लिया।