फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   voting percentage decreases in rampur

सपा सांसद आजम खां के गढ़ में पिछली बार की तुलना में कम रहा मतदान प्रतिशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
voting percentage decreases in rampur
रामपुर। विधानसभा चुनाव में सपा सांसद आजम खां के गढ़ में 2017 के चुनाव के मुकाबले कम मतदान हुआ है। करीब पांच से दस फीसदी वोटिंग में कमी देखने को मिली है। इस बार करीब 55 फीसदी वोट पड़े हैं। हालांकि, इससे पहले इन बूथों पर अधिक मतदान देखने को मिला है।
विज्ञापन

रामपुर मतदान के मामले में 2017 के विधानसभा चुनाव के रिकार्ड भी नहीं तोड़ सका। इसका असर हर क्षेत्र में देखने को मिला। फिर चाहे सपा सांसद आजम खां के गढ़ के बूथ हों या फिर भाजपा समेत अन्य दलों के गढ़ के बूथ हों। लगभग हर जगह मतदान कम रहा। आजम खां के गढ़ की बात की जाए तो उनके गढ़ वाले बूथों पर 60 से 65 फीसद वोट पड़ते थे, लेकिन इस बार इसमें रिकार्ड कमी देखने को मिली है। उनके गढ़ वाले बूथों पर औसतन 55 फीसदी मतदान हुआ है। ऐसे में बूथवार आंकड़ों को देखने के बाद साफ है मतदान को लेकर वोटरों में उतना उत्साह नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed