फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Voting increased with temperature

तापमान के साथ बढ़ता गया मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Voting increased with temperature
रामपुर। जिले में पांचों विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुई। हालांकि कई क्षेत्रों में सुबह कोहरा और सर्दी होने के कारण मतदाता बूथों पर कम संख्या में पहुंचे, लेकिन धूप खिलने के बाद बूथों पर तेजी से मतदाता की तादात बढ़ गई और सुबह के मुकाबले मतदान प्रतिशत में तेजी से इजाफा हुआ। दोपहर बाद मतदान फिर धीमा हो गया। जिले के 2058 बूथों पर 63.97 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में रामपुर की पांचों विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। जिले के 1123 मतदान केंद्रों पर 2058 बूथों पर मतदान हुआ। सुबह सात बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने अपनी बारी आने के बाद मतदान किया। सुबह सर्दी की वजह मतदान धीमा रहा, तो जैसे ही तापमान बढ़ा, मतदान की गति भी बढ़ गई।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मतदान
रामपुर। जिले भर में बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में मतदान हुआ। वहीं, कमिश्नर और एडीजी बरेली जोन ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। कई मतदान केंद्रों पर पुलिस की पोलिंग एजेंट और मतदाताओं में झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के दौरान मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह एवं एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने जिले के बूथों का जायजा लिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल भी लगातार बूथों पर भ्रमण करते रहे। 25 जोनल मजिस्ट्रेट व 154 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके साथ प्रेक्षक भी लगातार बूथों पर जाकर मतदान की स्थिति का निरीक्षण करते रहे। पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों की निगरानी में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिले में विधानसभा वार वोट प्रतिशत
नौ बजे तक 11 बजे तक एक बजे तक तीन बजे तक पांच बजे तक छह बजे तक
स्वार - 7.39 - 22.78 - 38.40 - 53.47 - 64.13 - 71.53
चमरौआ - 11.05 - 26.02 - 41.30 - 52.70 - 59.90 - 62.56
बिलासपुर - 10.20 - 21.50 - 37.60 - 56.20 - 64.49 - 68.83
रामपुर - 6.02 - 20.39 - 35.90 - 49.50 - 56.20 - 58.80
मिलक - 7.03 - 18.11 - 47.32 - 51.82 - 56.80 - 59.60
कुल मतदान - 8.37 - 21.76 - 40.10 - 52.74 - 60.30 - 63.97
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed