फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   voting in third round of gram panchayat chunav

सैदनगर और बिलासपुर में आज पड़ेंगे वोट

Fri, 04 Dec 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 04 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
voting in third round of gram panchayat chunav
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को सैदनगर और बिलासपुर की 195 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां शाम तक बूथों पर पहुंच गईं हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को मतदान होना है। इसमें सैदनगर की 83 में 82 ग्राम पंचायतों और बिलासपुर की 113 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। मतदान शनिवार की सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम 4.30 तक चलेगा।
विज्ञापन



मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 195 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 1756 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। सैदनगर और बिलासपुर में दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक क्षेत्र की कमान सीडीओ अमित किशोर को, जबकि दूसरे की कमान एडीएम एमपी सिंह को सौंपी गई है। पूरे क्षेत्र को सात जोन और 33 सेक्टरों में बांटा गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। चुनाव के दौरान डीएम राकेश कुमार सिंह और एसपी साधना गोस्वामी खुद दोनों क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed