{"_id":"0646bd69326cf9c369815875baafa881","slug":"voter-list-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट बढ़वाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट बढ़वाने वालों पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
वोट बनवाने और कटवाने को लेकर तहसील परिसर में शनिवार को नागरिकों की भारी भीड़ रही। एसडीएम कार्यालय के बाहर लोगों की कतार लगी रही। इस दौरान एसडीएम ने फार्म जमा करने वालों को फर्जी वोट बनवाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रात: होते ही लोगों की भारी भीड़ लगना शुरू हो गई।
इस दौरान भारी भीड़ के चलते एसडीएम ने अपने सुरक्षा गार्डों से फार्म जमा करने वालों की लाइन लगवा दी। दिनभर फार्म जमा करने वालों का सिलसिला जारी रहा। एसडीएम अभय गुप्ता ने बताया कि स्वार बिलासपुर मार्ग स्थित युनिटी डिग्री कालेज में हेल्प डेक्स सेंटर खोला गया है।
इस व्यक्ति को वोट बढ़ाने व कटवाने के फार्म जमा करने हो वह कालेज स्थित सेंटर पर जमा कर सकता है। उधर, मिलक में शनिवार को ग्राम पंचायत चुनाव की सूची में नाम शामिल कराने को लेकर लोग तहसील पहुंच गए। लोगों को उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारी के सामने साक्षात्कार जैसे हालात से गुजरना पड़ा।