फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Vijendra was murdered by his two daughters and wife.

Rampur News: दो बेटियों और पत्नी ने मिलकर की थी विजेंद्र की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Vijendra was murdered by his two daughters and wife.
बिलासपुर। ग्राम मुंड़िया खुर्द के विजेंद्र सिंह सागर की हत्या उसकी पत्नी और दो बेटियों ने ही की थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि दोनों बेटियों ने गांव में घूमने की पाबंदी लगाने के विरोध में अपनी मां के साथ मिलकर रात में सोते वक्त पिता को गला घोंटकर मार डाला।
विज्ञापन

ग्राम मुंडिया खुर्द निवासी जोगिंदर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके बड़े भाई विजेंद्र सिंह सागर (35) उनके घर के पास में ही परिवार समेत रहते हैं। भाई की दो बेटियों की गांव में घूमने की शिकायत मिलती थी, जिस पर विजेंद्र ने पाबंदी लगानी चाही।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी वजह से 17 अक्तूबर की रात विजेंद्र सिंह का अपनी पत्नी सरबती व पुत्री राजबाला व जलधारा से विवाद हुआ। आरोप है कि सभी ने विजेंद्र को जमकर मारा पीटा था। शोर शराबा सुनकर वह गांव के तमाम लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और झगड़े को समाप्त करा दिया। आरोप है कि रात में मां-बेटियों ने विजेंद्र को बांध दिया और गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 अक्तूबर की सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने सरबती, जलधारा, राजबाला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed