फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   vegetable seller sucide

फंदे पर झूला थोक सब्जी विक्रेता, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
vegetable seller sucide
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी थोक सब्जी विक्रेता ने पंखे के सहारे फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ज्वालानगर की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सत्यवीर सिंह (23) मंडी समिति में थोक सब्जी बिक्री की दुकान चलाते थे। शुक्रवार रात सत्यवीर सिंह दुकान से आने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। इस बीच उनकी बहन किसी काम से उनके कमरे में गई तो सत्यवीर सिंह का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटकता हुआ था। यह देख उनकी बहन के होश उड़ गए। उसने मामले की सूचना परिजनों को दी। वहीं परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेद दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि थोक सब्जी विक्रेता का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला था। उसने एक साड़ी के कपड़े का फंदा बनाया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों से मिली जानकारी और प्रारंभिक जांच में सब्जी विक्रेता द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम की कोई वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed