{"_id":"61db28518cbb3264c90df9a3","slug":"vegetable-damage-due-to-rain-rampur-news-mbd415531772","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, सब्जी की फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, सब्जी की फसलों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/टांडा। जिले में शनिवार रात से लेकर रविवार देर शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इस दौरान शनिवार रात और रविवार तड़के काफी तेज बारिश हुई। रविवार को जिले में करीब सात एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। लगातार बारिश से सब्जी की फसल करने वाले किसानों को नुकसान हो रहा है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी बारिश के आसार हैं। हालांकि मंगलवार से आने वाले सात दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन, इस दौरान भी आसमान में बादलों और धूप की लुकाछिपी रहेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में लोगों को मंगलवार से बारिश से तो राहत मिल सकती है लेकिन, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, इसके बाद न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जिससे सर्दी बढ़ जाएगी। लगातार बारिश से जिले में टमाटर, गोभी, मटर आदि सब्जियों की उपज करने वाले और लाही-सरसों की खेती करने वाले किसानों को नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार उनकी फसलें खराब हो गई हैं।
टांडा नगर में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां एक ओर ठंड बढ़ गई है। वही आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रोज कमाने खाने वाले, श्रमिक वर्ग, काम पर ड्यूटी जाने वाले, नौकरी कर रहे लोगों को आफिस पहुंचने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने से सड़क से लेकर आम रास्ते और गालियां कीचड़युक्त हो गई जिससे पैदल चलकर आने जाने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।