फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   vdo suspention return

वीडीओ का निलंबन वापस, धरना खत्म

Fri, 06 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 06 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
vdo suspention return
लापरवाही में निलंबित किए गए ग्राम पंचायत अधिकारी को बहाल कराने के लिए ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विकास भवन में धरना दिया। जैसे ही कर्मचारी धरने पर बैठे सीडीओ ने बहाली के आदेश जारी कर दिए। बाद में डीपीआरओ ने वीडीओ को बहाल कर दिया।
विज्ञापन



विकासकर्मी प्रिया साफ्टवेयर पर राजवित्त, 13वें वित्त की फीडिंग नहीं कर रहे थे। कुछ ग्राम पंचायत अधिकारियों का काम काफी पिछड़ रहा था। लिहाजा जिला पंचायत राज अधिकारी ने लापरवाही बरतने पर सैदनगर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी धनन्जय कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इसके विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ उतर आए। बहाली के लिए कर्मचारियों ने 5 नवंबर को सैदनगर ब्लाक में हंगामा कर बीडीओ का घेराव किया। बाद में कर्मचारी सीडीओ से मिले, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
इसके बाद ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी शुक्रवार को विकास भवन पहुंचे और सीडीओ दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना सीडीओ को दी गई। सीडीओ के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को बहाल कर दिया।



ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जोगेंद्र पाल बहाली के आदेश लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। बहाली के आदेश दिखाने पर कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर प्रेम नारायण चौधरी, बादाम सिंह, सुरेंद्र शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, सुनील कुमार सिंह, जगरूप सिंह, अंतराम, जगदीप, दीनानाथ गंगवार, सलीम हुसैन, लोकमन सिंह, परमानंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed