UP: पुलिस को जयाप्रदा की तलाश, दिल्ली और मुंबई में स्पेशल टीम ने मारा छापा, कोर्ट ने गिरफ्तारी का दिया है आदेश
पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ रामपुर के दो थानों में आचार संहिता उल्लंघन के केस दर्ज हैं। इस मामले की सुनवाई स्थानीय अदालत में चल रही है। वारंट जारी होने के बाद भी जयाप्रदा कोर्ट में पेश नहीं हो रही हैं। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस से जयाप्रदा को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सांसद जयाप्रदा की पुलिस तलाश नहीं कर पा रही है। पुलिस दिल्ली से लेकर मुंबई तक पूर्व सांसद की तलाश में छापा मार रही है, लेकिन अभी तक उनके बारे में पता नहीं चल सका है। पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव में स्वार और केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
दोनों मामले इन दिनों कोर्ट में विचाराधीन हैं। इन मामलों में पिछली कई तारीखों से वह कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं, जिस पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। पिछले दिनों अदालत ने सख्ती करते हुए जयाप्रदा की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस निरीक्षक तैनाती के आदेश जारी किए थे।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अदालत के आदेश पर जयाप्रदा की गिरफ्तारी के लिए विशेष निरीक्षक के नेतृत्व में टीम बनाई है। यह टीम पिछले एक सप्ताह से रामपुर से लेकर दिल्ली व मुंबई तक तलाश कर रही है। टीम ने दिल्ली व मुंबई स्थित आवास पर भी छापा मारा, लेकिन वहां भी नहीं मिलीं।
सप्ताह भर बाद भी पुलिस उसकी तलाश नहीं सकी है। एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि टीमें लगातार तलाश कर रही हैं। जल्द ही पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
10 को होगी जयाप्रदा के मामले की सुनवाई
आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पूर्व सांसद जयाप्रदा की पेशी 10 जनवरी को होनी है। स्वार व केमरी थाने में दर्ज इस मामले में सुनवाई कोर्ट में चल रही है। दोनों ही मामलों में गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं।