{"_id":"655ae8978ec8df9dc907f547","slug":"up-milkman-from-another-community-entered-house-grabbed-girl-and-filled-her-with-vermilion-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर में घुस गया दूसरे समुदाय का दूधिया, युवती को पकड़कर भर दी मांग... फिर मंगेतर को भेज दी फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर में घुस गया दूसरे समुदाय का दूधिया, युवती को पकड़कर भर दी मांग... फिर मंगेतर को भेज दी फोटो
Mon, 20 Nov 2023 10:33 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:33 AM IST
सार
दो अलग-अलग समुदायों के बीच का मामला होने के कारण गांव में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी फईम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रामपुर में आरोपी दूधिये को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिजनों की अनुपस्थिति में घर में घुसकर युवती की मांग भरने और दुष्कर्म करने के आरोपी फईम को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम कोर्ट से आरोपी को जमानत मिल गई। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती के पिता ने मामले को झूठा बताया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शनिवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सैफनी के मोहल्ला गुलाब नगर निवासी फईम उसके गांव में दूध देने आता था। दो माह पूर्व उसके परिजन घर पर नहीं थे तो एक दिन आरोपी घर में घुस आया और युवती की मांग में सिंदूर भर दिया। साथ ही उसके साथ फोटो भी खींच ली और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती का आरोप है जब उसका रिश्ता किसी अन्य गांव के युवक से तय हो गया तो आरोपी ने उसके मंगेतर को मांग में सिंदूर भरा फोटो भेज दिया। मामला दो समुदायों का बीच का होने के कारण गांव में आक्रोश फैल गया। साथ ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी फईम को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की। एसडीएम कोर्ट से आरोपी को जमानत भी मिल गई। दुष्कर्म के मामले में शांतिभंग की कार्रवाई से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
युवती के पिता ने पुलिस को पत्र देकर कहा है कि ऐसा कोई प्रकरण नहीं हुआ है। युवती कुछ लोगों के बहकावे में आकर झूठे आरोप लगा रही है। मांग भरने की बात भी झूठी है। उन्होंने कोई कार्रवाई न करने की बात कही है। - अतुल पांडेय, सीओ शाहबाद