फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: girl was talking her lover mobile, family called young man and fixed marriage

UP: युवती मोबाइल पर प्रेमी से कर रही थी बात, परिजनों ने पकड़ लिया...मौके पर युवक को बुला तय कर दी शादी

Wed, 20 Dec 2023 07:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 07:58 PM IST
सार

मसवासी के रहने वाले युवती प्रेमी से बात कर रही थी। उसे परिजनों ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद प्रेमी के नाम का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों युवक और उसके घरवालों को बुलाया। मौके पर पंचायत के बैठने के बाद शादी तय कर दी गई।

विज्ञापन
UP: girl was talking her lover mobile, family called young man and fixed marriage
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मसवासी क्षेत्र के एक गांव में परिजनों ने युवती को उसके प्रेमी से मोबाइल पर बात करते पकड़ लिया। परिजन ने उसकी पिटाई कर युवक के बारे में जानकारी ली। इसके बाद युवक के परिजन को बुला लिया गया। मामले को लेकर पंचायत हुई जिसमें पंचों ने प्रेमी युगल की शादी कराने के लिए रिश्ता तय करा दिया।

विज्ञापन


छह माह बाद प्रेमी युगल विवाह बंधन में बनेगा जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मामला मसवासी पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव का है। बुधवार को एक ग्रामीण की बेटी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। काफी देर तक हंसते-मुस्कुराते जब बातचीत का सिलसिला चलता रहा तब परिजन को शक हुआ।
विज्ञापन


इसके चलते परिजन ने उसे बातचीत करते पकड़ लिया। वह सकपका गई और इधर-उधर की बात करते हुए परिजन को गुमराह करने लगी। बताते हैं कि जब परिजन ने उसकी पिटाई करते हुए पूछा तो पूरी बात बताते हुए अपने प्रेमी का नाम व पता बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया कि कुछ माह पहले वह रिश्तेदारी में हुई शादी में युवक के गांव गई थी। तब युवक उसके संपर्क में आया था। युवक सजातीय निकला। इसके चलते युवती के परिजन ने सूचना देकर उसके परिजन को बुला लिया। दोनों पक्षों में पंचायत का सिलसिला चला जिसमें कई रिश्तेदार भी शामिल हुए।


कई घंटा चली पंचायत ने दोनों पक्षों से बातचीत की ओर उनके बीच सहमति बनाने में सफल रहे कि युवक-युवती की शादी कराई जाएगी। तय हुआ कि शादी छह माह बाद होगी। इस तरह मामले का सुखद पटाक्षेप हो गया और दोनों पक्ष शादी की तैयारी में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed