{"_id":"6582f9cbc4230d1ef10875b9","slug":"up-girl-was-talking-her-lover-mobile-family-called-young-man-and-fixed-marriage-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: युवती मोबाइल पर प्रेमी से कर रही थी बात, परिजनों ने पकड़ लिया...मौके पर युवक को बुला तय कर दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवती मोबाइल पर प्रेमी से कर रही थी बात, परिजनों ने पकड़ लिया...मौके पर युवक को बुला तय कर दी शादी
Wed, 20 Dec 2023 07:58 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 20 Dec 2023 07:58 PM IST
सार
मसवासी के रहने वाले युवती प्रेमी से बात कर रही थी। उसे परिजनों ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद प्रेमी के नाम का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों युवक और उसके घरवालों को बुलाया। मौके पर पंचायत के बैठने के बाद शादी तय कर दी गई।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मसवासी क्षेत्र के एक गांव में परिजनों ने युवती को उसके प्रेमी से मोबाइल पर बात करते पकड़ लिया। परिजन ने उसकी पिटाई कर युवक के बारे में जानकारी ली। इसके बाद युवक के परिजन को बुला लिया गया। मामले को लेकर पंचायत हुई जिसमें पंचों ने प्रेमी युगल की शादी कराने के लिए रिश्ता तय करा दिया।
विज्ञापन
छह माह बाद प्रेमी युगल विवाह बंधन में बनेगा जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मामला मसवासी पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव का है। बुधवार को एक ग्रामीण की बेटी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। काफी देर तक हंसते-मुस्कुराते जब बातचीत का सिलसिला चलता रहा तब परिजन को शक हुआ।
विज्ञापन
इसके चलते परिजन ने उसे बातचीत करते पकड़ लिया। वह सकपका गई और इधर-उधर की बात करते हुए परिजन को गुमराह करने लगी। बताते हैं कि जब परिजन ने उसकी पिटाई करते हुए पूछा तो पूरी बात बताते हुए अपने प्रेमी का नाम व पता बता दिया।
विज्ञापन
यह भी बताया कि कुछ माह पहले वह रिश्तेदारी में हुई शादी में युवक के गांव गई थी। तब युवक उसके संपर्क में आया था। युवक सजातीय निकला। इसके चलते युवती के परिजन ने सूचना देकर उसके परिजन को बुला लिया। दोनों पक्षों में पंचायत का सिलसिला चला जिसमें कई रिश्तेदार भी शामिल हुए।
कई घंटा चली पंचायत ने दोनों पक्षों से बातचीत की ओर उनके बीच सहमति बनाने में सफल रहे कि युवक-युवती की शादी कराई जाएगी। तय हुआ कि शादी छह माह बाद होगी। इस तरह मामले का सुखद पटाक्षेप हो गया और दोनों पक्ष शादी की तैयारी में जुट गए।