फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Explosion in a junk shop in Rampur, laborer dies, sound heard for several kilometers

UP: रामपुर में कबाड़ की दुकान में धमाका, मजदूर की मौत, कई किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज

Sun, 18 May 2025 06:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 06:04 PM IST
सार

कबाड़ की दुकान में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धमाका किस वजह से हुआ इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
UP: Explosion in a junk shop in Rampur, laborer dies, sound heard for several kilometers
रामपुर में कबाड़ की दुकान में धमाका - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में कबाड़ की दुकान में ड्रम तोड़ते वक़्त अचानक धामाका हो गया। इससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी शुरु कर दी है।

विज्ञापन


यह मामला गंज क्षेत्र के चौकी रज्ज्ड मोहल्ले का है। क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी नन्हे की चौकी रज्ज्ड के पास कबाड़ की दुकान है जहां पर कई मजदूर काम करते हैं। रविवार को कबाड़ की दुकान पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान मोहल्ला घेर रहमत खां स्थित तीतर वाली पाखड़ निवासी साबिर पेंट का एक ड्रम हथौड़े से तोड़ तोड़ रहा था।

विज्ञापन

अचानक हथोड़े की चोट लगते ही ड्रम में तेज धमाका हो गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी चौंक गए और घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। इस हादसे में साबिर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल साबिर को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही इसको लेकर जांच के आदेश दिए हैं । एसपी ने बताया कि  धमाके की वजह पता की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed